Medical
उत्तराखण्ड

एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लंबे समय से था बीमार

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह मानसिक तनाव में भी था। गुरुवार को घर के भीतर से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉