Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने जल जनित रोगों से पीड़ित अस्पताल में भर्ती लोगों का हाल जाना, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोग से पीड़ित हल्द्वानी शहर के विभिन्न अस्पताल में भर्ती लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सालयों में उपलब्ध उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, वात्सल्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल तथा चंदन हॉस्पिटल का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में तीन दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं के शानदार अभिनय की सभी ने की सराहना
Ad

उन्होंने इस दौरान सभी चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मिले ताकि वह शीघ्र स्वस्थ हों।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश, कहा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड की सुविधा निर्धारित है, मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उन्हीं चिकित्सालयों में रेफर करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉