Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

बसंत पंचमी के अवसर पर चारधाम यात्रा शुभारंभ की तिथि निर्धारित, बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर इस साल चारधाम यात्रा के शुभारंभ की तिथि निर्धारित हो गई है। इस वर्ष चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को होगा। 

ADVERTISEMENTS Ad

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा की शुरुआत होती है। वहीं, टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में आयोजित एक धार्मिक समारोह में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की गई। इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

नरेंद्रनगर राज दरबार में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था, जिसके बाद विधिवत पूजा और पंचांग गणना के माध्यम से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इसके अलावा, 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोने की रस्म अदा की जाएगी, और उसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर, 26 फरवरी को, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद तय की जाएगी। इस वर्ष चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति भी अपने-अपने धामों के कपाट खुलने की तिथि और देवडोलियों के कार्यक्रम की घोषणा करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन

इसी तरह, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर तय की जाएगी। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है, और सभी तैयारियां जोरों पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉