Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर, हादसे में डंपर चालक घायल, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- गौला बाईपास रोड पर आंवला चौकी के पास आज रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी, जिसमें करीब दस यात्री सवार थे। इसी दौरान आंवला चौकी गेट के सामने गौला नदी की ओर जा रहा डंपर अचानक मुड़ गया, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और डंपर दोनों को भारी नुकसान पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल डंपर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि आमने-सामने की टक्कर के बावजूद कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉