Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राशन कार्डों की ई.केवाईसी की समय सीमा खत्म, एक ही दिन में 9522 यूनिटों का किया सत्यापन, 37 प्रतिशत अभी प्रक्रिया से बाहर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- राशन कार्डों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई थी जिसको देखते हुए जिलेभर में ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग उचित दर की दुकानों पर देर शाम तक कतारों में खड़े नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

डेडलाइन के दबाव में सिस्टम भी पूरी रफ्तार से चला और एक ही दिन में 9522 यूनिटों का सत्यापन किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में लाल, सफेद और पीले श्रेणी के कुल 2 लाख 36 हजार 633 राशन कार्ड हैं, जिनसे जुड़ी 9 लाख 60 हजार 410 यूनिटों को प्रतिमाह राशन वितरित किया जाता है। ई-केवाईसी के लिए 31 दिसंबर तक की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन तय अवधि में केवल 6 लाख 12 हजार 225 यूनिटों का ही सत्यापन हो सका। यानी अब भी करीब 37 प्रतिशत यूनिटें प्रक्रिया से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी मंजूर न होने पर प्रभारी जेलर के आवास पर लोडेड राइफल लेकर पहुंचा बंदीरक्षक, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
Ad

एआरओ विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी के तहत हल्द्वानी में सबसे अधिक 5066, रामनगर में 2082, नैनीताल में 1058, धारी में 567, कालाढूंगी में 437 और कौश्याकुटौली में 312 यूनिटों का सत्यापन किया गया। अंतिम दिन कई दुकानों पर देर रात तक काम चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट, 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान, 23 से फिर बदल सकता है मौसम

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने बड़ी संख्या में पात्र कार्डधारकों के छूट जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए ई-केवाईसी की समय-सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन कार्डधारकों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है, उन्हें आगे  मौका दिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन से वंचित न रह जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉