Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

महिला दरोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- महिला दरोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
बीते दिनों महिला दरोगा की शिकायत के अनुसार, उसके साथ कार्यालय में सिपाही असलम तैनात था। आरोप है कि असलम ने ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला दरोगा ने आरोपी सिपाही पर कई बार संबंध बनाने का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक देहात (विकासनगर) के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। टीम ने महिला दरोगा के बयान दर्ज किए, मेडिकल कराया और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी सिपाही अलसम को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉