Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर भूकंप के हल्के झटके, भूकंप की तीव्रता 3.1, किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  प्रदेश के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में  दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर
Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.1 रही। इसके लगभग 14 मिनट बाद 10:46:59 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 मापी गई। दोनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, नौ जिलों में अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात सामान्य बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉