Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा हाईवे पर बिना बारिश के ही विशालकाय पत्थरों की बरसात, मलवा हटाने का कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा क्वारब क्षेत्र में एक बार फिर पहाड़ दरकने की घटना सामने आई है। इस बार बिना बारिश के ही विशालकाय पत्थरों की बरसात हुई, जिसके परिणामस्वरूप सड़क पर भारी मलबा आ गया और मार्ग लगभग दो घंटे तक बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, क्वारब में लंबे समय से पहाड़ दरकने की समस्या बनी हुई है, और सड़क भी धीरे-धीरे धंसने लगी है। कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार सुबह अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हुए, जिसके चलते हाईवे मलबे से पट गया। सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहत की बात यह रही कि जब पहाड़ टूटा, तब नीचे कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि, मार्ग को खोल दिया गया है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है, क्योंकि पहाड़ से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। फिलहाल, नैनीताल जनपद के क्वारब और अल्मोड़ा पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉