Medical
उत्तराखण्ड

विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगायी छलांग

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:-  तपोवन में एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जिसमें एक विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना 9 अप्रैल तड़के करीब 3:30 बजे की है। रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना पर्यटन वीजा पर ऋषिकेश घूमने आई थी और 6 अप्रैल से तपोवन स्थित फुटहिल्स होटल में ठहरी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह महिला अपने होटल से करीब 100 मीटर दूर स्थित वी-थ्री होटल पहुंची और वहां की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान महिला ने होटल में हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि वह कब और कैसे होटल की तीसरी मंजिल तक पहुंची, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस ने मामले की सूचना संबंधित दूतावास को दे दी है और आगे की कार्रवाई दूतावास के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉