Medical
उत्तराखण्ड

जिला कार्यक्रम अधिकारी की सक्रियता से चार नाबालिगों की शादी रोकी, परिजनों को दी सख्त चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यक्रम अधिकारी की सक्रियता से जखोली ब्लॉक के घंघासू-बांगर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कराई जा रही चार नाबालिगों की शादी रोकी साथ ही परिजनों को सख्त चेतावनी दी गई। अब, विभागीय टीम प्रत्येक सप्ताह इन गांवों से संबंधित परिजनों के बारे में जानकारी देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली कि घंघासू-बांगर के कुछ गांवों में आगामी 2 फरवरी को चार नाबालिग की शादी होनी है। इन बालिकाओं की उम्र क्रमशः 15, 16 व 17 वर्ष है। सूचना पर, जिला प्रशासन और जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षाधिकारी से संपर्क कर बालिकाओं के विद्यालयों से उनकी उम्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

राजस्व उप निरीक्षक गणेश लाल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला समन्वयक दीपिका कांडपाल, बाल संरक्षण अधिकारी रोशनी रावत और सुपरवाइजर सुरेंद्र को गांव भेजा गया। दोपहर को गांव पहुंची टीम ने संबंधित अभिभावकों से उनके घर पर जाकर संपर्क कर नाबालिग की शादी रोकने को कहा। शादी रुकने पर एक अभिभावक ने आत्महत्या की धमकी दी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया। इस पर वह बेटी का विवाह न करने के लिए तैयार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉