Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला कांस्टेबल ने एसआई पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है, कि एसआई ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है, कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। लेकिन अब एसआई शादी से मुकर गया है। मल्लीताल कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉