Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त: 11 व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग मामलों में 7 लाख 90 हजार का लगाया जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत निस्तारित प्रकरणों में 11 व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग मामलों में कुल 7 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में बिना लाइसेंस मानव उपयोग के लिए मुर्गे का मांस बेचने, खुले में जिंदा मुर्गा रखने व काटने, धूल-मिट्टी और मक्खी-कीट से बचाव के इंतजाम न होने, खुले में दूध व पनीर की बिक्री, एक्सपायर खाद्य सामग्री का उपयोग, बिना पंजीकरण पकाया भोजन बेचने और बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने जैसे गंभीर उल्लंघन सामने आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

फहीम, निवासी खताड़ी (रामनगर): ₹80,000 – बिना लाइसेंस खुले में मुर्गी का मांस बेचने पर।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रेम प्रताप सिंह (मटियाली): ₹80,000 – बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार व फ्रिज में पुराना बकरे का मांस रखने पर।

सुरेश कुमारः ₹20,000 – सड़क किनारे खुले में जिंदा मुर्गा रखकर काटने व बिक्री करने पर।

उमेश चंद्रः ₹2,00,000 – खुले में पनीर बेचने पर, जिसे जांच में अधोमानक पाया गया।

रिवर व्यू रिजॉर्ट, डोलमार भुजियाघाटः ₹1,00,000 एक्सपायर खाद्य सामग्री पाए जाने व उसके उपयोग पर।

राहुल भटनागर (रामनगर): ₹20,0001

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

दीपक पाल: ₹75,000 – बिना लाइसेंस खुले में मुर्गा बेचने पर।

राकेश साहू: ₹25,0001

खड़क सिंह (मल्लीताल): ₹15,000।

राकेश चंद्र फुलाराः ₹1,00,000- खुले में गाय का दूध मानव उपयोग हेतु बेचने पर, जो जांच में अधोमानक पाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रुद्रपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉