Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम ने महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा को दी बधाई, 50 लाख प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा को फोन कर बधाई दी। इस दौरान सीएम ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर स्नेह राणा को शुभकामनाएं दीं और विश्व कप टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा से न केवल भारत का मान बढ़ाया है, बल्कि उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है। सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा की सफलता राज्य के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉