Medical
उत्तराखण्डचंपावत

मैक्स वाहन पलटने से एक की मौत, वाहन में चालक सहित 12 लोग थे सवार, गंभीर रूप से घायल चालक को किया हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

चम्पावत। लोहाघाट में बिशंग के पास मैक्स वाहन के सड़क में पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक व एक महिला को उप जिला अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर जख्मी चालक को यहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में चालक सहित 12 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक  वाहन संख्या यूके 03 टीए 0150 बिशंग के भगवती मंदिर देवखुरा के पास सड़क में पलट गया। पूर्व विधायक  पूरन सिंह फर्त्याल व अन्य लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. अजीम ने बताया कि महेश राम (55) निवासी भुम्वाड़ी, पाटी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल वाहन चालक पंकज कुमार (28) पुत्र प्रकाश राम निवासी करौली पाटी और कविता देवी (33) पत्नी मुकेश कुमार, निवासी नरसिंहडांडा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वेंकटेश ने बताया कि पंकज कुमार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में सवार माहेश्वरी देवी पत्नी हरीश राम, मुन्नी देवी पत्नी शंकर राम, सुंदर राम पुत्र उमेद राम, सावित्री देवी पत्नी महेश राम, प्रदीप कुमार पुत्र महेश राम, मनोज कुमार पुत्र घनश्याम सभी निवासी भुम्वाड़ी, रेखा देवी पत्नी संजय कुमार, संजय कुमार पुत्र ललित प्रसाद और सात वर्षीय मोहित कुमार पुत्र संजय कुमार सभी निवासी नरसिंहडांडा को हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉