Medical
राष्ट्रीय

भांजी की शादी से नाराज मामा ने मेहमानों के लिए बन रहे खाने में मिलाया जहर, आरोपी भागने में कामयाब, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपनी भांन्जी की शादी में  मेहमानों के भोजन में जहर मिलाने का मामला सामने आया है। राहत वाली बात यह है कि इससे पहले कि मेहमानों को भोजन परोसा जाता साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजन के सेंपल प्रयोगशाला में जांच को भेजे गए हैं। शोर शराबे के बाद आरोपी मामा मौके से भागने में सफल हो गया। पनहाला थाने के उप-निरीक्षक महेश कोंडूभैरी ने बताया, घटना मंगलवार की दोपहर पनहाला तहसील के उत्रे गांव के एक वैंक्विट हॉल में हुई। आरोपी मामा भांन्जी के रिसेप्शन कार्यक्रम में पहुंचा और वहां पर मेहमानों के तैयार किए जा रहे भोजन में जहर मिला दिया। हालांकि, राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति ने वह खाना नहीं खाया और खाना खाने से पहले ही इस साजिश का पता चल गया। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कोंडूभैरी ने बताया कि महेश पाटिल लड़की का मामा है और वह इस शादी के खिलाफ था। लड़की ने हाल ही में गांव के एक युवक से भागकर शादी कर ली थी। जिसे महेश पाटिल ने स्वीकार नहीं किया था। उसने गुस्से में आकर शादी के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए बन रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। इस दौरान किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागने में कामयाब हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 286 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद खाने के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।  

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉