Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, एक महिला की मौत, एक अन्य महिला सहित पांच लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर।:- पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुलभट्टा थाना क्षेत्र में शंकर फार्म के पास नहर में गिर गई।  हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

यह हादसा सुबह करीब 9:45 बजे हुआ, जब एनएच 74 पर तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बबीता अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मुरादाबाद स्थित मायके जा रही थी। हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था, जिसके चलते वह अपने परिवार से मिलने जा रही थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉