Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

साइबर ठगी: बैंक अफसर बनकर साइबर ठगों ने किये 5.80 लाख रुपए ट्रांसफर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- अब ऑनलाइन फ्रॉड के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी तरह का एक मामला सामने आया जिसमें बैंक अफसर बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 5.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

चमन विहार निवासी सुशील कुमार रैना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्मचारी बताया। उनके डेबिट कार्ड और पते की जानकारी सत्यापित करने की बात कही। जब उन्होंने जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया तो ठग ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी। पीड़ित के अनुसार जैसे ही उन्होंने उस फाइल को मोबाइल पर डाउनलोड किया, उनके इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट को हैक कर लिया गया। उनके तीन अलग-अलग खातों से कुल 5.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉