Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के मल्ला मेहरौली गांव में शनिवार रात करीब 8:45 बजे रसोई गैस के सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए, घायलों को डोली के सहारे करीब 3 किलोमीटर तक मुख्य मार्ग तक ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मामले की जांच के लिए पहुंचे हैं। बताया गया कि देघाट और सल्ट थाने के बॉर्डर के पास स्थित मला महरौली गांव के रहने वाले बच्ची सिंह शाह के के घर में रात करीब 8:45 बजे सिलेंडर में आग लग गई जिसे अचानक विस्फोट हो गया और घर में मौजूद उनका बेटा महेंद्र पुत्रवधू अंजलि तथा  8 साल की नातिन घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

विस्फोट की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों के फोन करने पर 108 और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि घायलों को करीब ढाई किलोमीटर दूर डोली सहारे पैदल मुख्य मार्ग तक लाया गया और वहां से अस्पताल भिजवाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

इनमें से महेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉