Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने की जनसुनवाई, ज्यादातर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया, आयुक्त ने कहा शीघ्र ही हल्द्वानी वासियों को मिलेगी सिटी बस की सौगात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आज कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई में आयी आमजनता की समस्याओं का समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के साथ ही ब्याज पर पैसे देने, विद्युत लाईन शिफ्ट करने, सरकारी नौकरी का लालच देकर नौकरी दिलाने, एलआईसी एजेन्ट द्वारा पालिसी करते वक्त सही जानकारी न देने आदि विभिन्न विषयों पर समस्यायें आई जिनका आयुक्त ने मौके पर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई में यह भी आयुक्त के संज्ञान में आया कि जो लोग डीलर से वाहन क्रय करते हैं। नाम, पता व मोबाइल नम्बर वाहन स्वामी का होता है लेकिन वाहन क्रय करने पर वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर सत्यापन हेतु ओटीपी जाती है। लेकिन सत्यापन हेतु जब ओटीपी वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर दी जाती है तो 3 प्रतिशत लोगों द्वारा ओटीपी नहीं बताई जाती है अथवा फोन उठाया ही नहीं जाता है। इस कंडीशन में डीलर स्वामी के द्वारा स्वयं का मोबाइल नम्बर पर ओटीपी से सत्यापन किया जाता है। और इस प्रकार की गाडियों का ऑनलाईन चालान होने पर मैसेज डीलर के पास जाता है। इस प्रकार की समस्या को आयुक्त ने गम्भीरता से लिया। जिस पर आयुक्त ने शनिवार को डीलर स्वामी व आरटीओ को कार्यालय में तलब कर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश आरटीओ को दिये। आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य भविष्य में पुनर्रावृत्ति न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

आयुक्त ने कहा हल्द्वानी शहर वासिंयो को शीघ्र ही सिटी बसों की सौगात मिलेगी इसके लिए सभी गाडियों के लिए अनुबंध हो चुका है। शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी भ्रमण पर हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जायेगा।

जनसुनवाई में खीमसिंह बोरा निवासी डहरिया हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1997 में उन्होंने डहरिया में प्लाट लेकर भवन का निर्माण किया था हस्तलिखित खतौनी में उनका नाम था जब बन्दोबस्ती हुई तो उनका नाम नहीं था। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये ताकि सम्बन्धित व्यक्ति का नाम खतौनी दर्ज हो सके।

जनसुनवाई मं विगत दिनों आयुक्त द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर के भ्रमण के दौरान काफी कमियां पाई गई थी जिस पर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान हेतु आदेश दिया था। इस सम्बन्ध में ट्रान्सपोर्ट नगर के व्यापारियों ने कहा कि कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

जनसुनवाई में हेमा बमेठा ने बताया कि उनके द्वारा एलआईसी इंश्योरेंस कम्पनी में पेंशन प्लान लिया गया था एजेन्ट द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर समय से पहले निकासी पर काफी कटौती कर दी गई। जिस पर आयुक्त ने एलआईसी एजेंटो को सही जानकारी लोगों को देने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में हल्द्वानी निवासी अजय कुमार ने बताया कि रेलवे में गुरुप सी मे नौकरी दिलाने पर 7 लाख की ठगी की गई है। कुमार ने  बताया गया कि उनकी परीक्षा भी हुई और नियुक्ति पत्र भी दिया गया, उनके द्वारा नियुक्ति पत्र का सत्यापन करने के उपरान्त पाया कि वह फर्जी है। जिस पर आयुक्त ने कहा धनराशि देकर नौकरी पाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा दोनों अपराधिक कृत्य में सलिप्त है। उन्होने आगामी जनसुनवाई में दोनो पक्षों को तलब किया।

जनसुनवाई में धीरज सिंह ने नेगी ने दुकान से अतिक्रमण हटाने, शकीला बेगम पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद का समाधान कराने, बीना आर्या निवासी भीमताल ने मृतक आश्रित कोटे से नगर पालिका भीमताल में नौकरी दिलाने तथा सुखविन्दर कौर ने भूमि विक्रय से रोक हटाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉