Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-   रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी होते ही बदमाश ने टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश चंदन सागर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया गया कि क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाले चंदन सागर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। इसी दौरान वह पुलिस से बचने के लिए जंगल में जा छिपा। पुलिस टीम ने जब जंगल की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने अचानक पुलिस टीम और वाहनों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा, ग्रामीणों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का जताया आभार
Ad

बदमाश की ओर से हुई फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश की तलाश शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बदमाश को घेर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार चंदन सागर के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल जिले में 14 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, जिलाधिकारी ने आदेश किये जारी

घटना के बाद पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और बदमाश की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉