Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक पहल की है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित शैक्षिक व्याख्यान अब प्रत्येक रविवार शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर प्रसारित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से शिक्षार्थी घर बैठे विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के व्याख्यानों का लाभ उठा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय के प्रचार-प्रसार अनुभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश चन्द्र रयाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय विशेषज्ञ शिक्षक अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इसका उद्देश्य मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ज्ञान का विस्तार करना तथा अधिक से अधिक शिक्षार्थियों तक उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री पहुँचाना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय
Ad

उन्होंने बताया कि यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप प्रारम्भ की गई है। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे शिक्षार्थियों को अपने घर पर ही शैक्षिक मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

इस शैक्षिक श्रृंखला का प्रथम व्याख्यान रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रसारित किया जाएगा। इसका विषय “मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा : स्वरूप, संभावनाएँ और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय” है। व्याख्यान विश्वविद्यालय के सीका (CIQA) के निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पाण्डेय प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कृषक रथ पहुँचा हल्द्वानी, किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी

विश्वविद्यालय की ओर से समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षार्थियों, अध्ययन केंद्रों से जुड़े सदस्यों और शुभचिंतकों से अपील की गई है कि वे प्रत्येक रविवार प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को देखें और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।

विश्वविद्यालय की इस पहल से न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि अन्य क्षेत्रों में रहने वाले शिक्षार्थियों को भी शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच बनाने का अवसर मिलेगा। दूरदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्यक्रमों और विषय विशेषज्ञों के ज्ञान को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने में भी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉