Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 6 जिलों में अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, राज्य के पर्वतीय इलाकों की बात करें तो कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों  में  सात अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

बीते दिन शनिवार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज दौर की बारिश हुई। जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 15.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 31.6 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉