Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने छोटा कैलाश मंदिर में 2.65 करोड़ की लागत से होने वाले सौन्दर्यीकरण, पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ, ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा पिनरौ स्थिति छोटा कैलाश मंदिर को विकसित करने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से की। मंत्री कैड़ा की मांग पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत भीमताल के छोटा कैलास को पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। सौन्दर्यीकरण एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 2 करोड़ 65 लाख की स्वीकृति मिल गई है 1 करोड़ रुपये, की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि परियोजना की कुल लागत 2.65 करोड़ रुपये निर्धारित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

मंत्री कैड़ा ने आज निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, जो निर्माण कार्यों को गति देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा ग्राम सभा पिनरो स्थित छोटा कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि में इस तरह उमड़ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

महाशिवरात्रि के दिन इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस मंदिर तक पहुंचने का पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष पहल की है। मंत्री कैड़ा ने कहा मंदिर में पारंपरिक शैली में गेट बनेगा और रेलिंग भी बनाई जाएंगी। रास्ते भी दुरुस्त किए जाएंगे। मंदिर के पीछे धर्मशाला को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों का भी सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र घोड़ाखाल में भी सौन्दर्यीकरण का कार्य होना है। छोटा कैलाश मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना मे सम्मलित करने पर क्षेत्र के लोगों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओ व ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सैंकड़ो की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे !

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉