Medical
उत्तराखण्ड

रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक सशक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी अभियान के तहत, बीते दिवस 12 मार्च को क्षेत्राधिकारी रामनगर,  सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने फौ.वा.सं0 25/19 सरकार बनाम शाकिर अंसारी, MCC NO88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन और CC NO 489/19 जैनव बनाम शाकिर के अंतर्गत धारा 138 NI ACT में दोषसिद्ध और फरार चल रहे आरोपी शाकिर हुसैन, पुत्र साबिर हुसैन, निवासी शक्तिनगर पुछड़ी रामनगर को पानीपत, हरियाणा स्थित दत्ता कालोनी से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

यह अभियुक्त तीनों मामलों में न्यायालय से दोषसिद्ध है और उस पर मु0अ0सं0 216/22 धारा 406/420 भा0द0वि0 में 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्यवाही की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad

गिरफ्तारी टीम:

• व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल

• हे0 का0 तालिब हुसैन

• हे0 का0 नसीम अहमद

• का0 विपिन शर्मा

• का0 महबूब आलम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉