Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी की टौंस नदी में अनियंत्रित होकर गिरा वाहन, छत पर चढ़कर बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad

  उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड की लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर उफनाई टौंस नदी में जा गिरा और बहते हुए नदी के बीचोंबीच अटक गया। वाहन में सवार चालक राजू ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए वाहन की छत पर चढ़कर जान बचाई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में सिर्फ चालक राजू मौजूद था। उसने कुछ ही समय पहले सवारियों को उतार दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे चालक को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय से कई लोगों की जान बच सकी। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉