Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजडम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य के माध्यम से भारत की संस्कृति प्रदर्शित कर दिया एकता का संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में आज देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विभिन्न सदनों के बीच अंतर्सदनीय परेड प्रतियोगिता से कराई गई जिसमें यमुनोत्री सदन ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति को प्रदर्शित कर एकता का सन्देश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

विद्यार्थियों ने देश प्रेम पर आधारित कविता की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम समारोह की समाप्ति के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अंशिका अरोड़ा ‘एवं ‘सहयोगी’ सुधा सिंह, बबिता फर्सवाण, नीता पाण्डे एवं खेल प्रशिक्षक कपिल बिष्ट का सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉