Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का कल देर रात निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत पत्रकार संगठन और सामाजिक संगठनों ने जताया दुख

ADVERTISEMENTS Ad

डोईवाला:- उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी का कल देर रात एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे खण्डूड़ी का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। गत दिवस उनका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसके बाद स्थिति लगातार बिगड़ती गई और  देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

राकेश खंडूड़ी अमर उजाला की देहरादून के अतिरिक्त अमर उजाला को हिमाचल के शिमला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे रोजाना डोईवाला से देहरादून काम पर आते थे और अपने शालीन स्वभाव के लिए जाने जाते थे। फेसबुक पर अक्सर माउथ ऑर्गन पर फिल्मी धुनें बजाकर लोगों का मनोरंजन करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजी बंशीधर तिवारी, विभिन्न पत्रकार संगठनों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। खंडूड़ी के निधन से उत्तराखंड व हिमाचल के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके डोईवाला स्थित आवास पर उत्तराखंड के कई नामी लोग पहुंचे। आज हरिद्वार स्थित शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉