Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

शासन ने किये आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले, रिचा सिंह हल्द्वानी, नमामि बंसल देहरादून के नए नगर आयुक्त

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार और प्रांतीय सिविल सेवा के तीन अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। नमामि बंसल को नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसके अलावा पीसीएस ऋचा सिंह से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है। नमामि बंसल इससे पहले अपर सचिव चिकित्सा एवं चिकित्सा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ अपर सचिव जलागम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

आदेश के अनुसार प्रशांत आर्य से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन जिम्मेदारी वापस ली गई है, वह अपर सचिव बाल विकास महिला कल्याण एवं निदेशक सांकेतिक बाल विकास परियोजना और महिला कल्याण की जिम्मेदारी पहले की तरह देखते रहेंगे। जबकि प्रबंध निदेशक जीएमवीएन की जिम्मेदारी अब तक नगर आयुक्त हल्द्वानी की जिम्मेदारी संभाल रहे विशाल मिश्रा को दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

वहीं प्रांतीय सिविल सेवा के जयवर्धन शर्मा से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार बनाया गया है। पीसीएस योगेंद्र सिंह को एडीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉