Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

व्यापारी नेता नवीन वर्मा ने भीमताल मार्ग में जाम की समस्या से निदान हेतु कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के सामने रखा प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। काठगोदाम से रानीबाग क्षेत्र के भुजिया घाट और भीमताल मार्ग के सलड़ी तक जाम की समस्या के निदान हेतु प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के सामने एक प्लान प्रस्तुत किया। जिसमें काठगोदाम पुल के पूर्वी पहाड़ी से सटा कर एलिवेटर रोड को भीमताल मार्ग में एचएमटी कालोनी के आसपास जोड़ने का सुझाव दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

नवीन वर्मा ने कहा कि काठगोदाम से भीमताल मार्ग को जोड़ने से हमें एक अतिरिक्त मार्ग मिल जाएगा, जिससे पहाड़ों को जाने वाले भारी वाहन/बसें व अन्य गाडियां इस मार्ग से सीधे पहाड़ों को आ जा सकेंगे, इससे पर्यटन सीजन में नैनीताल आने जाने वाले पर्यटकों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से पहाड़ों को जोड़ने वाले इस अतिरिक्त मार्ग से जाम की समस्या से  भी निजात मिल जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए आवश्यक भी है शायद एनएच भी इस पर काम करने का मन बना रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉