Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

लगातार बाघ के हमलों से दहशत, वन विभाग ने लगाये पिंजरे, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशों पर शूटरों की तैनाती

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी:- चौबट्टाखाल क्षेत्र में लगातार हो रहे बाघ के हमलों से दहशत फैल गई है। स्थिति को गंभीर देखते हुए वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगा दिए हैं और शूटरों की तैनाती भी कर दी गई है। मामले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशों के बाद कार्रवाई तेज हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

13 नवंबर को पोखड़ा ब्लॉक के बगड़ीगाड़ में रानी देवी पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अगले ही दिन घंडियाल गांव की प्रभा देवी भी बाघ के हमले में घायल हो गईं। दो दिन में दो हमलों के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

घटनाओं की जानकारी मिलते ही मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए कि आदमखोर घोषित करने की अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात किए जाएं। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और तत्काल राहत देने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

महाराज ने कहा कि जंगली जानवरों के हमलों में लगातार वृद्धि चिंताजनक है। वन विभाग को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता कदम उठाने होंगे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉