Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रशासन ने 140 घरों को अतिक्रमण बता कर दिया नोटिस, कार्रवाई से नाराज विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रशासन ने आवास-विकास और सुभाष नगर में 140 घरों को अतिक्रमण करार देते हुए ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया है।
इससे नाराज विधायक सुमित हृदयेश आज आवास विकास, सुभाष नगर पहुंचे। उन्होंने 140 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। भरोसा दिलाया कि “इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन ने 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। उसे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अमानवीय बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित
Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने आज स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि यह लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ रहे हैं। वर्षों से बसे इन परिवारों को एक झटके में बेघर करने का प्रयास न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार के जनविरोधी रवैये को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधायक ने इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की और उन्हें निवासियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन से माँग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए और मानवीय आधार पर इन परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

सुमित हृदयेश ने कहा, “यह सिर्फ दीवारों और छतों की नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के हर अधिकार की रक्षा के लिए हर मंच पर उनकी आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक पुरज़ोर तरीक़े से उठाऊँगा।

इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल, कमल कालाकोटि, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा, प्रेमा रावत आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉