Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में आज 2 अक्टूबर के अवसर पर  गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गए। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा एवं प्रशासक ऋषभ जोशी ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात उन्होंने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने गांधी जी के अहिंसा एवं देश प्रेम के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनसे प्रेरणा लेने को कहा। विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत एवं ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ व ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत की प्रस्तुति दी इस अवसर पर विद्यार्थी एवं शिक्षक दिव्यांग जनों की सहायता हेतु सेवालय गये जहां पर दिव्यांग जनों की सेवा एवं सहायतार्थ राशन, एवं अन्य दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं को भेंट स्वरूप प्रदान किया। प्रबंधक  यूसी जोशी ने शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कीं। कार्यक्रम में पुष्पा जोशी, भामिनी जोशी, समस्त शिक्षक, कर्मचारी गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉