Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

सड़क हादसा: कार दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कल रात बरेली रोड में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी, एक युवक घायल है। कटर मशीन से कार को काटकर तीनों को बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक देर रात चौकी मण्डी में एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड तीनपानी मण्डी हल्द्वानी के पास एक स्वीफ्ट कार जिसका नम्बर यूके 02 ए-9035 का किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हैं। सूचना पर रात्रिधिकारी व पीसी-1 व चौकी मण्डी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो कार में तीन व्यक्ति फंसे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कटर के माध्यम से वाहन को काटकर तीन व्यक्ति संजीव कुमार पुत्र पूरन चन्द्र निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी पुत्र भुवन चन्द्र जोशी निवासी विलौना बागेश्वर, हिमांशु कुमार पुत्र कुन्दन प्रसाद निवासी विलौना सेरा बागेश्वर को बाहर निकालकर रात्रिधिकारी व पीसी कर्मियों ने 108 की मदद से सुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचाया, जिसमें से चिकित्सकों ने संजीव कुमार निवासी छती उडेरा बागेश्वर, गौरव जोशी निवासी विलौना बागेश्वर को मृत घोषित किया गया वहीं हिमांशु कुमार निवासी विलौना सेरा बागेश्वर घायल अवस्था में है, जिसका सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉