Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट का स्थगन आदेश बरकरार, कल बुधवार को होगी सुनवाई

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- पंचायत चुनावों पर उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि कल बुधवार 25 जून निर्धारित की है। सरकार द्वारा 9 जून 2025 को पंचायत चुनावों के लिए जारी आरक्षण सूची को चुनौती देते हुए दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा कि जब तक आरक्षण नियमों की विधिवत गजट अधिसूचना नहीं होती और कानूनी आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक चुनाव प्रक्रिया नहीं चल सकती।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ने जिन नए आरक्षण नियमों के तहत सीटों का आरक्षण किया है, वे अभी अधिसूचित नहीं हुए हैं। साथ ही, याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सीटों पर लगातार चौथी बार भी आरक्षण लागू किया गया है, जो संविधान के प्रावधानों के विपरीत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल, समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना, नदियों- नालों में जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका, अलर्ट जारी
Ad

इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 जिलों में दो चरणों में चुनावों की तिथियाँ घोषित की थीं, जिसमें लगभग 47 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते। चुनाव 10 और 15 जुलाई को प्रस्तावित थे, लेकिन हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के चलते अब ये तिथियाँ निरस्त मानी जा रही हैं।
सरकार की ओर से पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार ने जानकारी दी कि आरक्षण नियमों की गजट अधिसूचना मुद्रणाधीन है और शीघ्र ही उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया तय हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना

अब सभी की नजरें कल होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें अदालत यह तय करेगी कि पंचायत चुनाव कब और किन परिस्थितियों में कराए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉