Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम पूर्वानुमान प्रदेश में मानसून समय से पहले आने के आसार, 10 जून तक सक्रिय हो जाएगा मानसून, राज्य में 6 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, प्रदेश में मानसून 10 जून तक सक्रिय हो जाएगा, जो सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले होगा। साथ ही इस बार राज्य में औसत से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर पहाड़ी जिलों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। कई क्षेत्रों में तेज बौछारें और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि 5 जून के बाद बारिश की तीव्रता कुछ समय के लिए कम हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

बिक्रम सिंह के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश में बरसात में तेजी आएगी , जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में दीर्घकालिक औसत वर्षा 87 सेंटीमीटर मानी जाती है, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 108 फीसदी तक पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभागों को सतर्क कर दिया गया है। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि जून की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे और मानसून के शुरुआती दौर में ही अच्छी बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉