Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, अर्थी को कंधा दिया

ऋषिकेश:- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह कई बार रूमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पंचूर गांव से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से शादी करने पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा वापस, एनजीओ की टीम और पुलिस की सक्रियता ने रुकवाया बाल विवाह
Ad

89 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन की सूचना मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री परिवार के बीच मौजूद थे। शनिवार को अंतिम दर्शन के दौरान वह काफी देर तक मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और एकटक उन्हें निहारते रहे। बताया गया कि योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया।

मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री काफी भावुक दिखाई दिए। उन्होंने परिजनों और मां की देखभाल करने वालों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सावित्री देवी के निधन की खबर फैलते ही पंचूर गांव में नाते-रिश्तेदारों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

यह भी पढ़ें 👉  भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का किया दौरा, जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों और मुख्यमंत्री के दायित्वों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

उधर, गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉