Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना, कैबिनेट विस्तार को लेकर बढ़ी चर्चाएं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गये इसके साथ ही उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं बढ़ गईं। संभावना है कि मुख्यमंत्री, दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ मंत्रियों के नाम को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए। फिलहाल उनका गुरुवार को देहरादून वापसी का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान वे कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। उधर, संसद सत्र चलने के कारण उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विवादित टिप्पणी के चलते संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसे में धामी कैबिनेट में खाली चल रहे पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जानकारी के अनुसार मार्च-अप्रैल में धामी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि  नए चेहरों के ऐलान के साथ एक-दो मंत्रियों को जिम्मेदारी से मुक्त भी किया जा सकता है जिसकी वजह से कुछ मंत्रियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दिल्ली में इस बीच, उत्तराखंड के कई मंत्री और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की चर्चाएं हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त सभी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉