Medical
उत्तराखण्ड

क्वीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता 11वां इंटर-स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- क्वीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने नैनीताल में आयोजित 11वीं इंटर-स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप में विजय हासिल की, जिसका आयोजन पर्वतीय सांस्कृतिक समिति और नैनीताल शतरंज एसोसिएशन ने किया । इस प्रतियोगिता में राज्य के प्रतिष्ठित लगभग 35 विद्यालयों के  प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया । जिसमे हल्द्वानी शहर के क्वींस सीनियर सेकेंडरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर  चैम्पियनशिप अपने नाम दर्ज करवा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

टीम इवेंट में हर्षित पंत, ध्रुवांश भट्ट, पुष्पेंद्र राज और वेदांत द्विवेदी ने स्वर्ण पदक जीते। व्यक्तिगत श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां हर्षित पंत और ध्रुवांश भट्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुष्पेंद्र राज, दिव्यांशी पोखरिया, खुशी कनौजिया और प्रियांशी बोरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तानिया मनराल ने तीसरा और वेदांत द्विवेदी ने अपनी श्रेणी में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

इस शानदार जीत पर विद्यालय के प्रबंधक- आरपी सिंह, प्रबंधिका – लिली सिंह,प्रशासनिक अधिकारी – विक्रम सिंह कार्की, उपप्रशासनिक अधिकारी – स्नेहा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ- बी बी पांडे  ने प्रतिभागियों एवम् शतरंज प्रशिक्षक ललित सिंह के इस शानदार जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉