Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भटेलिया में आयोजित साइकिल यात्रा का किया शुभारंभ, पर्यटन को बढ़ावा देने का लोगों को दिया संदेश

भीमताल:- आज कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकासखंड अंतर्गत भटेलिया में आयोजित साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए साइकिल यात्रा को क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, नैसर्गिक वातावरण और पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच पूरा घर था गुलजार, सात फेरों की रस्म निभाने के समय दूल्हे ने किया शादी से इनकार
Ad

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड में पर्यटन विकास, साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक पर्यटन स्थल को नई पहचान मिले और पर्यटन गतिविधियों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुँचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन 18 नवंबर को हल्द्वानी में, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Ad

उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा जैसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करते हैं।

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड को पर्यटन और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री देवेन्द्र ढेला, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र,  नितिन राणा मौजूद रहे !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉