Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

दोमंजिले की छत से सड़क पर चल रहे साइकिल सवार के ऊपर गिरा युवक, दोनों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती किया

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं।  दोमंजिले की छत से युवक का पैर स्लिप होने से  युवक सड़क में चल रहे साइकिल सवार पर आ गिरा, दोनों को गंभीर हालत में डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कार रोड निवासी वरिष्ठ व्यवसायी चंदन सैलाकोटी का पुत्र हर्षित उम्र 18 वर्ष बीती रात दोमंजिले के छत पर खाना खाकर टहल रहा था इसी दौरान उसका पैर स्लिप हुआ और असंतुलित होकर नीचे गिर गया, इसी दौरान सेंचुरी पेपर मिल में साइकिल द्वारा ड्यूटी को आ रहे नरेंद्र गोस्वामी जो कि चंदन सैलाकोटी के घर के नीचे से गुजर रहा था के ऊपर आ गिरा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के लोगों द्वारा दोनों को तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, चंदन सैलाकोटी के अनुसार अब दोनों के स्वास्थ्य में सुधार है, उनके बेटे के रीड़ की हड्डी में दिक्कत है, जबकि साइकिल सवार के पैरों में चोट है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉