Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उपनल कर्मचारियों के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, समान कार्य-समान वेतन का शासनादेश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश के उपनल कर्मचारियों के लिए  सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए समान कार्य-समान वेतन का शासनादेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से राज्य भर में 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके 8 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर शासनादेश जारी होने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के आर्थिक और सामाजिक सम्मान को मजबूत करेगा।
इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपनल कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उनके कल्याण के लिए लगातार संवेदनशील व ठोस निर्णय ले रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह निर्णय न केवल कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि मेहनत करने वाले हर कर्मचारी को उसका उचित अधिकार मिले और समानता सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉