Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाड़ियों में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  राहगीरों ने एस-बैंड के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

प्रारंभिक छानबीन में शव की पहचान कौशल कुमार सती पुत्र बलवंत सती, निवासी जज फार्म, हल्द्वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता था। घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी खड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह स्वयं स्कूटी से वहां पर पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या अथवा हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉