Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, कॉलोनी में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी, कहा जल्द होगा खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-   रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थीं। उनके हाथ से सोने का कंगन गायब मिला, जिससे परिजन लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रेखा बंसल (70) के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। बताया जा रहा है कि घटना के समय रेखा घर में अकेली थीं, और उनके पति दुकान पर थे। शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना करीब दिन में सवा चार बजे की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
Ad

सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत रायपुर और डालनवाला थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के समय इलाके में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई  जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने  मंडल के सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस हत्या के पीछे लूट समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला के हाथ में पहना सोने का कंगन गायब होने के कारण परिजन लूट की आशंका जता रहे हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की वारदात से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉