Medical
उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म/संस्कृति

चारधाम यात्रा पर होगी अब सीसीटीवी कैमरे की नजर, मार्ग और धामों पर 624 कैमरे करेंगे निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार पूरी तरह  कैमरों की निगाह में रहेगी। मार्ग और धामों में कुल 624 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए सक्रिय कर दिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 120 कैमरे रुद्रप्रयाग जिले में लगे हैं। इनके माध्यम से सीधे कंट्रोल रूम से देखरेख की जाएगी । इसी क्रम में आईजी रेंज कार्यालय में बना चारधाम कंट्रोल रूम भी चालू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन, वर्षों से हाईस्कूल का इंटर में उच्चीकरण करने की मांग का मंत्री कैड़ा ने किया सपना साकार, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त
Ad

इस कंट्रोल रूम का प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह को बनाया गया है। यहां पर डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। यह कंट्रोल रूम हर वक्त चारधाम यात्रा मार्ग की निगरानी करेगा। 24 घंटे यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके तहत हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के यात्रा मार्गों पर 624 सीसीटीवी कैमरों को चालू कर दिया गया है। चारों धामों में कुल 57 कैमरों से निगरानी की जा रही है। माना जा रहा है कि इससे भीड़ नियंत्रण में भी पुलिस को खासी मदद मिलने वाली है।
यहां पर होंगे इतने कमरे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

देहरादून- 107

हरिद्वार- 85

टिहरी गढ़वाल – 102

पौड़ी गढ़वाल- 44

रुद्रप्रयाग- 115

चमोली- 79

उत्तरकाशी- 35

केदारनाथ धाम – 05

बदरीनाथ धाम – 16

गंगोत्री – 24

यमुनोत्री- 12

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉