Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने ली बैठक, विज्ञान भवन का किया निरीक्षण

हल्द्वानी:- उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रो. लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों को सुदृढ करना उनकी प्राथमिकता है, वे चाहते हैं कि क्षेत्रीय कार्यालयों को सशक्त कर अध्ययन केन्द्र और अध्ययन केन्द्र में पंजीकृत शिक्षार्थियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित हो जिससे शिक्षार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके बाद प्रो. लोहनी ने प्रचार-प्रसार को लेकर सभी विद्याशाखाओं/विभागों द्वारा तैयार वीडियो प्रस्तुतिकरण देखा, जिन्हें और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय का प्रचार प्रभावी रूप से हो सकेगा और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हम उच्च शिक्षा को राज्य के सुगम से दुगर्म तक घर घर पहुंचा सकते हैं।
प्रो.लोहनी ने सुबह सर्वप्रथम विज्ञान भवन में जाकर शिक्षकों के कक्षों का निरीक्षण किया, तथा विज्ञान भवन में मौजूद सुविधाओं व असुविधाओं को जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जो भी मूलभूत आवश्यकताएं होंगी उन्हें पूरा कर दिया जायेगा। जिन शिक्षकों के पास बैठने व अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा, जिससे वे अपने शिक्षार्थियों के लिए मन लगाकर कार्य कर सकें।इसके बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सेवाएं निदेशालय की बैठक ली, जिसमें क्षेत्रीय सेवाएं निदेशालय के निदेशक के साथ सभी आठ सहायक क्षेत्रीय निदेशक मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉