Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश, आबकारी टीम ने अंग्रेजी, देसी और कच्ची शराब की बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शनिवार को अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाते हुए फतेहपुर, लामाचौड़ गोलापार और दौलतपुर क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

आबकारी टीम ने मौके से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब जब्त की। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
बरामद मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉