Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने जाने की घोषणा पर सीएम का जताया आभार, महिला कर्मचारियों के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजन माताओं का दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। साथ ही उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। उन्होंने इसे महिला कर्मचारियों के हित में सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव 'ऐक्य' में दिखी भारतीय संस्कृति, प्रेम सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
Ad

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव से महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार उनके हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है और सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच पूरा घर था गुलजार, सात फेरों की रस्म निभाने के समय दूल्हे ने किया शादी से इनकार

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉