Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बड़े और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बीते 17 सितंबर से बंद, छोटे वाहनों की आवाजाही अपराह्न 2:00 से 6:00 बजे तक

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में 24 घंटे वाहनों की आवाजाही के मकसद से  2016 में करीब 11 सौ करोड़ रुपये की लागत से ऑल वेदर रोड का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी कंपनियों ने पहाड़ का सीना चीर डाला था। करीब तीन साल पहले ही ये ऑलवेदर रोड बनकर तैयार हुई तो लोगों को तमाम उम्मीदें थी। लेकिन रोड तैयार होते ही इसमें दर्जनों डेंजर जोन उभर आए थे। हालात ये हैं कि ये एनएच जरा सी बारिश में भी भूस्खलन से बंद हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिनों हुई बारिश के कारण इस सड़क का बड़ा हिस्सा वॉश आउट हो गया था। इस हाईवे पर लगातार भू-धंसाव हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे वाहनों की आवाजाही अपराह्न दो से शाम चार बजे तक निर्धारित कर दी है। इस रूट पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर 24 सितंबर तक रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

17 सितंबर से बंद हो गई थी आवाजाही
सड़क धंसने की आशंका को देखते हुए टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बड़े और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बीते 17 सितंबर से बंद कर दी गई है। बीते शनिवार इस रूट पर सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक छोटे वाहनों का संचालन बंद था। अब समयावधि बढ़ाकर सुबह छह से अपराह्न दो बजे कर दिया गया है। नये आदेश के तहत टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही अपराह्न दो से शाम छह बजे तक हो सकेगी। शाम छह से अगले दिन अपराह्न दो बजे तक सभी तरह के वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है ये एनएच
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से होकर चीन, नेपाल और तिब्बत की सीमा तक पहुचा जा सकता है। इस सड़क पर सैन्य वाहनों की भी हमेशा आवाजाही बनी रहती है। अंतरराष्ट्रीय सीमा तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के मकसद से ही इस एनएच का निर्माण हुआ था। पूर्व में ये एनएच काफी संकरा था। साल 2016 में इसे टू लेन में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। टू-लेन बनने के बाद इस सड़क पर भूस्खलन कई गुना ज्यादा बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉