Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

दो गर्भवती महिलाओं की इलाज के दौरान मौत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर अस्पताल सील, मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे जांच

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में  मां गंगा मैटरनिटी एन्ड आई केयर में दो महिलाओं की मौत के बाद एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने जांच पूरी होने तक अस्पताल सील कर दिया गया।अब सीएमओ महिलाओं की मौत की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अस्पताल सील होने के बाद ही हंगामा कर रहे परिजनों ने पोस्टमार्टम के शव उठाने दिए।
मृत महिला मीनाक्षी और खुशबू के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही की शिकायत पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
मोंटी पुत्र सुमन निवासी नारसन खुर्द, रुड़की ने शिकायत में कहा कि अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू को तीन अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि पहले तो महिला डॉक्टर ने उन्हें नॉर्मल डिलीवरी होने का आश्वासन देकर भर्ती कर लिया। कुछ समय बाद उन्हें ऑपरेशन करने को बोल दिया। आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई डॉक्टर से मिलने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर नहीं थे पत्नी को नजदीक के एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर
Ad

दूसरी तरफ टीनू पुत्र नाथीराम निवासी ननौता जिला सहारनपुर ने कहा कि उसने भी अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी को सुबह 10:00 बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया 12:00 बजे ऑपरेशन किया गया। एक घंटे बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी को एक यूनिट खून की आवश्यकता है। खून चढ़ाने के बाद जब उसकी पत्नी सांस लेने में समस्या आने लगी डॉक्टर से संपर्क करना चाहा। लेकिन डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे। डॉक्टर अस्पताल में होते तो उनकी पत्नी को अच्छा इलाज मिल जाता। लापरवाही से उसकी पत्नी मीनाक्षी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की मौत के मामले में अस्पताल को जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिया है। मामले की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह को सौंप दी गई है। प्रत्येक बिंदु पर जांच की जाएगी आखिर कहां इलाज में गलती हुई है। जांच पूरी होने तक अस्पताल में सील लगी रहेगी।

गर्भवती मीनाक्षी को सीएससी बहादराबाद में भी अपना इलाज कर रही थी। यहां पर स्थानीय “आशा” मरीज को सीएचसी लेकर पहुंची थी।

लेकिन अस्पताल में इलाज सही नहीं होने की बात कहकर निजी अस्पताल ले गई। सुबह मीनाक्षी का ऑपरेशन हुआ और शाम को मौत हो गई। सीएमओ आरके सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। प्रकरण में शिकायत मिली है। उस आशा को भी चिन्हित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉