Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना, 25 वर्ष की उपलब्धियों और संभावनाओं पर होगी चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार नवंबर माह में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन में शामिल होकर विधानसभा को संबोधित करने की संभावना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार ने इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी हैं। नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करेगा। इस अवसर को सरकार ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में मनाने जा रही है। हाल में हुई कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र के आयोजन को मंजूरी दी जा चुकी है। सत्र की तिथियां तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया है। जल्द ही कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आने पर सहमति बन चुकी है और सत्र की तिथियों की घोषणा के बाद उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भी सकारात्मक संकेत हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

दो दिवसीय सत्र में उत्तराखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉